रुड़की। ( आयुष गुप्ता )  देवभूमि आदर्श सोसाइटी के तत्वाधान में आदर्श नगर स्थित बैंकट हॉल में सोसाइटी अध्यक्ष सचिन कश्यप और वार्डवासियों द्वारा डिजीटल रामलीला मंचन हेतु श्रीरामध्वज भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। ग्यारह दिवसीय रामलीला ध्वज भूमि पूजन में मेयर गौरव गोयल ने ध्वज पूजन किया। विद्वान आचार्य पंडित राजीव द्वारा जप, यज्ञ पूजापाठ किया गया। कोषाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन परम्परागत लगभग चार वर्षों से होती आ रही थी। कोरोना काल के चलते दो वर्ष बाद सभी रामभक्त भक्तिभाव से इस 11 दिवसीय मंचन में पूरे उत्साह ओर हर्षोल्लास से प्रभु श्रीराम जी के मंचन में जोर शोर से लगे हैं। इस मौके पर महाआरती में मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल रहे। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी, कमल भाटी, अनिल गुप्ता, ब्रज मोहन सैनी, राजीव शर्मा, धर्मवीर शर्मा, सविता शर्मा, अनिवेश, यशवीर राणा, ऋषिपाल चौधरी, अखिलेश, मनीष शर्मा, राम कृष्ण, सुदेश कपूर, सुशील गिरी, जयप्रकाश धीमान, महेश सैनी, त्रिभुवन सैनी, मूल सिंह सैनी, बीडी शर्मा, राज कुमार कश्यप, आशीष कश्यप, नितिन शर्मा, सचिन शर्मा, अभय कुमार शर्मा, आशीष कश्यप, नितिन शर्मा, सचिन शर्मा, अभय कुमार शर्मा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share