रुडकी।  ( बबलू सैनी ) किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजिस्टर्ड की एक बैठक रेलवे रोड गणेशपुर स्थित लाल पैथोलॉजी में आयोजित हुई, जिसमें रुड़की विधानसभा का अध्यक्ष शांतनु को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. महक सिंह सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध शर्मा, जिला सलाहकार दीपक सैनी की मौजूदगी में शांतनु को फूल-माला पहनाकर संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा रुड़की का अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शांतनु के साथ लगभग 20 युवा साथियों ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष शांतनु ने संगठन एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि वह शीघ्र ही रुड़की विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा संगठन की रीति-नीतियों, कार्यक्रमों के अनुसार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सतत् प्रयासरत रहेंगे और अपने उच्च पदाधिकारियों का सम्मान व आदेशों का अनुपालन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान की मौजूदगी मै राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र ने कहा कि संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है और प्रदेश अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष के द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों से जनता की समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्म सिंह धीमान ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश देवभूमि है, और यहां की जनता के सामने जो भी समस्याएं हैं, संगठन की जानकारी में आने पर उन पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। साथ ही  सभी जाति-धर्म के लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. महक सिंह सैनी ने कहा जिस सोच और उद्देश्य को लेकर संगठन का निर्माण एवं स्थापना की गई थी। आज हम उसमें सफल हो रहे हैं और किसान तथा मजदूर की संयुक्त लड़ाई से सभी जनता को लाभ पहुंच रहा है। लोग संगठन से बड़ी तादाद में जुड़ रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला संगठन का महत्वपूर्ण योगदान है। संगठन का उद्देश्य जनता की सेवा है और जनता की सेवा करना हमारा मानव धर्म है। जिसको आदर्श मानकर संगठन कार्य कर रहा है। आज जिन साथियों ने संगठन की सदस्यता ली है, वह भी जनता की सेवा करें, संगठन शीघ्र ही उन्हें भी सर्वसम्मति के आधार पर दायित्व देने पर विचार करेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share