वरिष्ठ पत्रकार संदीप सैनी ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ, बोले फुरकान अहमद को जिताएंगे फिर इस बार

रुड़की। ( बबलू सैनी )
लोजमो से जुड़े पत्रकार संदीप सैनी निवासी भौंरी अपने दर्जन भर सैनी समाज के जिम्मेदार साथियों के साथ निवर्तमान विधायक हाजी फुरकान अहमद, लोजमो संयोजक/ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख कपिल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। ग्राम भोरी में मोनू सैनी की चौपाल पर मास्टर जयपाल सिंह सैनी की अध्यक्षता व युवा नेता नितिन रोड के संचालन में आयोजित बैठक में निवर्तमान विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कांग्रेस में शामिल होने वाले युवा नेता संदीप सैनी व उनके साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को आने वाली योजना में अवश्य पूरा कराया जाएगा। कांग्रेस में शामिल होने वालों में मोनू सैनी, प्रमोद सैनी, राजकुमार सैनी, संजय सैनी, रजनीश सैनी, रमेश सैनी, जितेंद्र सैनी, कुंवर सिंह सैनी, जगदीश सैनी, विनीत सैनी, जगपाल सैनी, नर सिंह सैनी आदि शामिल है। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सदस्य/ दलित नेता राकेश कुमार, कांग्रेस नेता संदीप सैनी (बाजू हेड़ी), शिक्षक नेता जयपाल सिंह सैनी व कांग्रेस नेता मुनफैत अली ने विधायक हाजी फुरकान अहमद व सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share