वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने रामनगर कन्या पाठशाला में लगवाया 150वां वेक्सिनेशन शिविर, 22 हजार लोग करा चुके है वेक्सिनेशन

रुड़की।
पंजाबी कल्याण महासभा, रुड़की विकास मंच की टीम, जीवन समर्पण जन कल्याण समिति उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज कन्या पाठशाला में आज 150वां वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। अभी तक लगभग 22,000 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने रुड़की की जनता से अपील की कि दूसरी डोज भी जल्द से जल्द लगवा ले। जिससे कोरोना महामारी से बचाव किया जा सके। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी कल्याण महासभा उत्तराखंड, संयोजक रुड़की विकास मंच संजय अरोड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का इतने बड़े मुफ्त वैक्सीनेशन महा अभियान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलकित रोड अध्यक्ष रुड़की विकास मंच, महासचिव देवनागर, अध्यक्ष युवा मोर्चा पंजाबी कल्याण महासभा, उत्तराखंड युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन तनेजा, सत्यम कालरा, गोपाल मेंहदीरत्ता, नरेश सैनी, संजय ग्रोवर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share