भाजपा पार्टी के प्रति ओर अधिक बढ़ा एससी समाज का विश्वास: संजय निर्मल

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल उत्तराखंड भ्रमण के दौरान रुड़की जिले के प्रवास पर पहंुचे, जहां उन्होंने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा एवं जिला प्रभारी को शुभकामनाएं प्रदान की। वहीं उनका रुड़की पहंुचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज पाल ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे। साथ ही कहा कि शीघ्र ही रुड़की जिले में कार्यकारिणी गठित कर मंडल एवं बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही कहा कि अनुसूचित जाती वर्ग के लोगों को लगातार पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा हैं। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार जन

कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिससे समाज का पार्टी के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा ऋषिपाल, प्रदेश मंत्री जगजीवन राम एवं दीपिका राठौर, जिला प्रभारी सोनू धीमान, सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार पाटिल, पदम सिंह, प्रमोद धारिया, अंकित पाटिल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share