रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) नगर निगम रुड़की बोर्ड की बैठक आहूत की गई। आज हुई बैठक में पार्षद दो गुटों में बंटे नजर आए। हर प्रस्ताव पर दोनों गुटों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। भारी विरोध के बाद बजट भी पास हो गया। बजट के विरोध में भाजपा के कुछ पार्षद रहे, वहीं अधिकतर पार्षद बजट के पक्ष में नजर आए।


रुड़की नगर निगम सभागार में बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में नजारा बदला हुआ नजर आया। जहां पहले मेयर समर्थित एवं विरोधी पार्षदों के दो गुट हुआ करते थे और उनके बीच नोकझोंक होती थी।  आज हुई बैठक में वह पार्षद ही दो गुटों में बंटे दिखे, जो पहले एक सुर में बोलते थे। बोर्ड बैठक का यह नजारा चैंकाने वाला था। बोर्ड बैठक शुरू होने पर सबसे पहले प्रस्ताव संख्या-526 रखा गया, जिसमे गत बोर्ड बैठक की पुष्टि का था, जिसमें पार्षदों के एक गुट ने आपत्ति जताई, वहीं 527 में वार्षिक बजट रखा गया। जिसमें भी पार्षदों के एक गुट जो कि भाजपा के थे, उनकी ओर से विवेक चैधरी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि करीब 110 करोड़ का बजट पास हो जाएगा लेकिन गत वर्ष की तरह कार्यों का पता नही लगेगा और किसी पार्षद का कार्य नही होता। विवेक चैधरी की आपत्ति पर करीब 15 से अधिक पार्षदों ने साथ दिया, लेकिन विरोध में दूसरे गुट में अन्य पार्षदों ने बजट पास करने पर सहमति जताई। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके आलावा विकास के अधिकतर प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। बोर्ड बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के खाते में पीएफ और ईएसआई न जाने का पार्षदों ने विरोध किया, तो मेयर गौरव गोयल ने इसका समर्थन करते हुए ऐसी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही, जो कर्मचारियों का पैसा नही दे रहा है। पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों की बढ़ोत्तरी करने की बात कही। वहीं तीन वर्ष पूर्व पास हुई हाईमास्क लाईट अब तक न लगने पर आपत्ति जताई। अवारा पशुओं के लिए बन रहे भवन के बारे में चर्चा हुई। इसके साथ ही वहीं चिकित्सकों के लिए भी आवास बनाए जाने की मांग कुछ पार्षदोंने उठाई। शहर में छह स्थानों पर अंडरग्राउंड डस्टबिन बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। छह बनने के बाद अन्य बनाए जाने पर चर्चा हुई। पार्षद रविंद्र खन्ना ने सेल्फ असेसमेंट टैक्स हरिद्वार से रुड़की में दोगुना होने की बात कही। उन्होंने कहा कि टैक्स यहां भी कम होना चाहिए। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने कहा कि यह टैक्स 2015 में बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास किया था, इसमें अब क्या किया जा सकता है। पार्षद पंकज सतीजा ने हाथ मेंचप्पल उठाते हुए कहा कि कई कार्यों के लिए नगर निगम के चक्कर काटकर उनकी चपल्ले घिस गई हैं, लेकिन पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने बोर्ड बैठक में सभी विभागों के प्रतिनिधि न आने पर भी आपत्ति जताई। पार्षद सचिन चैधरी ने वार्ड में लाईटों की समस्या उठाई और लगातार मांग करने पर लाईटें न मिलने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही दिल्ली हाईवे पर बन रहे नाले का पानी उनके वार्ड में छोड़े जाने का विरोध जताया और नाले को पूरा बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नाले का पानी उनके वार्ड में छोड़ा गया, तो वह किसी स्तर से भी विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने जल्द लाइटों को लगने का आश्वासन दिया। मेयर गौरव गोयल ने रामपुर चुंगी से मच्छी मोहल्ला जाने वाले मार्ग के जल्द निर्माण और सौंदर्यकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही पनियाला रोड पर नाला निर्माण के बाद सड़क निर्माण की मांग की। इसके साथ ही पार्षद आशीष अग्रवाल ने क्षेत्र में कुछ सड़कों के निर्माण की मांग की। बैठक में पार्षद राकेश गर्ग, विवेक चैधरी, धीरज पाल, प्रमोद पाल, दया शर्मा, राकेश शर्मा, नीतू शर्मा, राजेश देवी, पंकज सतीजा, चंद्र प्रकाश बाटा, बेबी खन्ना, अनूप राणा, मोहसीन अली, वीरेंद्र गर्ग, मनोज कुमार, शक्ति राणा, संजीव राय टोनी, मुंतजीर, मयंक पाल, आशीष अग्रवाल, नितिन त्यागी, रेशमा परवीन, रजेश्वरी देवी, देवकी जोशी, मीनाक्षी तोमर, स्वाति तोमर, सपना धारीवाल, मंजू भारती, डाॅ. आशुतोष धर्मवीर पिंकी, अमित प्रजापति, जावेद, अनुज त्यागी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share