रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
समर्पण जन कल्याण संगठन जनता के आशीर्वाद एवं सहयोग से भिन्न-भिन्न सामाजिक कार्यों का निर्वहन करते हुए इस वर्ष अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता का जन्मदिन संस्था के सदस्यों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। वहीं नगर के मीडिया परिवार के बंधुओं का संस्था के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर नए संरक्षक के रूप में जुडे फोनिक्स कॉलेज के अध्यक्ष चैरब जैन एवं अक्षय प्रताप सिंह, विकास गोयल, विशाल चौहान, गौरव सिंघल का भी स्वागत किया गया। संस्था के रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों का आरंभ भारत माता के वीर शहीदों को समर्पित एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर से 23 मार्च 2024 को आर्य उपवन निकट डीएवी डिग्री कॉलेज, रुड़की से आरंभ होगा। पूर्व में किए गए रक्तदान शिविर में समर्पण परिवार 100 यूनिट के आंकड़े को पार कर चुका है। इस वर्ष सभी नगरवासियों के आशीर्वाद एवं सहयोग से रजत जयंती वर्ष होने के कारण यह आंकड़ा ढाई सौ यूनिट के पार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रक्तदान शिविर के उपरांत 26 मार्च 2024 को शाम 7:00 बजे से रुड़की के नेहरू स्टेडियम में पटियाला से सुप्रसिद्ध भजन गायिका बहन पूजा सखी के द्वारा विशाल भजन संध्या एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी नगरवासी सहपरिवार सादर आमंत्रित है। इसके उपरांत ग्रीष्म ऋतु में समर्पण परिवार द्वारा पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला में निरंतर वर्षा ऋतु तक पौधों का रोपण किया जाएगा और उनके संरक्षण पर विशेष कार्य किया जाएगा। साथ ही प्रतिवर्ष की भांति काॅवड़ यात्रा में समर्पण परिवार के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर पूर्व वर्ष से विशाल रखने की योजना है। शिविर में सभी काॅवडियों के विश्राम, नहाने की सुविधा के साथ-साथ भोजन एवं चाय के प्रसाद की व्यवस्था भी 24 घंटे रहेगी। स्वास्थ्य जांच हेतु निपुण डॉक्टर के द्वारा अलग-अलग पाली में शिविर में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएगी। यात्रियों के विश्राम हेतु पंडाल को बरसात के पानी से सुरक्षित रखा जाएगा, जो की पूर्ण तरह वाटरप्रूफ होगा। शिविर का समापन शिवरात्रि को भगवान शिव शंकर के जल अभिषेक के समय विशाल प्रसाद वितरण के साथ होगा। इसके अतिरिक्त समय-समय पर जो भी सामाजिक जिम्मेदारियां समर्पण को दी जाएगी, उसका निर्वहन भी किया जाएगा। साथ ही समर्पण परिवार का विस्तार करते हुए मोहित सोनी कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल रुड़की को समर्पण परिवार में उपाध्यक्ष एवं अमित अरोड़ा को भी उपाध्यक्ष, अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समर्पण परिवार को हमेशा समस्त मीडिया परिवार का निःस्वार्थ सहयोग प्राप्त होता है। इस वर्ष रुड़की के वरिष्ठ पत्रकार तपन सुशील एवं संदीप तोमर समर्पण परिवार में संरक्षक के रूप में जुड़े हैं। समर्पण परिवार हमेशा इनके मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के बदलाव की जानकारी तथा समय जनता को मिडिया के माध्यम से दे दी जाएगी। समर्पण अपने सहयोगियों के सहयोग के लिए हमेशा हृदय से आभारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share