रुड़की/संवाददाता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 1 अप्रैल 1889 नागपुर में हुआ था। स्वयं सेवक वर्ष में एक बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को डॉक्टर हेडगेवार को पुष्प अर्पित कर आद्म सर संचालक प्रणाम करते हैं तथा नव संवत उत्सव मनाते हैं। आएसएस रुड़की के स्वयं सेवकों द्वारा आज प्रातः पांच शाखाओंं पर रुड़की की 25 बस्तियों के गणवेश धारी स्वयंसेवको ने सरसंघचालक प्रणाम, योगासन कर कार्यक्रम का प्रारंभ गणगीत, एकल गीत, अम्रत् वचन के उपरांत बौद्धिक से किया। सोलानीपुरम में स्थित सुदर्शन शाखा में नवीन जिला व्यवस्था प्रमुख ने कहा कि डॉ केशव राज जन्मजात देशभक्त थे। कांग्रेस के विदर्भ प्रान्त के महासचिव थे। खिलाफत आंदोलन के उपरांत देश में हिंदुओं के नरसंहार से दुखी होकर उन्होंने 1925 में संघ की स्थापना कर मंत्र के रूप में प्रार्थना तथा तंत्र के रूप में संघ शाखा दी। संघ का कार्य शाखा एवं प्रशिक्षण वर्ग चलाना है, जिससे सर्वगुण संपन्न देशभक्त स्वयंसेवक तैयार होकर भारत माता को परम वैभव पर पहुंचा सकते। कार्यक्रम अध्यक्ष वी के भार्गव ने कहा की हमारा व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र उत्तम होना चाहिए। पटेल शाखा पर रितु राज प्रान्त धर्म जागरण प्रमुख, राम शाखा अनुज कुमार विभाग कार्यवाह, गणेश शाखा पर त्रिभुवन जिला कार्यवाह, कृष्ण का तापमान कलीराम विभाग बौद्धिक प्रमुख द्वारा बौद्धिक दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share