रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) 18 सितंबर से सौत-सत्ती मोहल्ले में श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे रामलीला कार्यक्रम का आज समापन हो गया। समिति द्वारा यह रामलीला 1987 से आयोजित की जा रही हैं। रामलीला को स्क्रीन पर आयोजित किया गया। साथ ही मुख्य भाग रंगमंच पर भी आयोजित किये गए। जिसमें सभी क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दशहरा के अवसर पर सभी सहयोगियों द्वारा मिलकर रावण दहन भी किया गया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक मंडल, कार्यसमिति के साथ-साथ सहयोगियों ने भी तन-मन-धन से सहयोग किया। रामलीला समिति द्वारा सभी संरक्षक को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति की कार्यकारिणी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ संरक्षकांे एवं पदाधिकारियों ने रामलीला की पुरानी स्मृति भी साझा की। इस अवसर पर संरक्षक सत्येंद्र पुरी, नरेंद्र पुरी, अशोक भाटिया, डॉक्टर विनोद रोहिला, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, रविन्द्र गर्ग को पटका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रोहित पुरी, सचिव नरेश पुरी, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित धीमान, उपाध्यक्ष आलोक रोहिला, महंत दीपांशु पुरी, राजन गर्ग, शशांक गोयल, दीपू शर्मा, गौरव चौरसिया, मंच प्रबंध अक्षित शर्मा, नमन पुरी, दक्ष वालिया, अक्षय धीमान, मीडिया प्रभारी नवीन पुरी एवं सुमित कुमार भारद्वाज को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रावण बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए वंश टण्डन को भी सम्मानित किया गया। साथ ही रावण बनाने में सहयोग करने के लिए वंश पुरी, कार्तिक पुरी, वंश रोहिला, राघव, कृष्णा, वंश धीमान आदि को भी सम्मानित किया गया।