मंगलौर में ड्रग विभाग व विजिलेंस टीम का मेडिकल स्टोर पर छापा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां बरामद, एक आरोपी पकड़ा

मंगलौर।
मंगलौर में ड्रग विभाग की छापेमारी से मेडिकल स्वामियों में हड़कम्प मच गया। टीम ने छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की।
सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा ने विजिलेंस टीम के साथ मंगलौर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। डीआई राणा ने बताया कि यहां लंबे समय से नशे का कारोबार चलने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके चलते आज यहाँ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में नशीली व प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया। जबकि टीम ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी को मंगलौर पुलिस के हवाले कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी थी। टीम की इस कार्रवाई से मेडिकल स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share