क्वाड्रा कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा ने बेलडा गांव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) चौधरी हरचंद सिंह आत्माराम एजुकेशन ट्रस्ट क्वाड्रा इंस्टिट्यूट आॅफ आयुर्वेद द्वारा आयोजित कार्यक्रम घर-घर आयुर्वेद, हर दिन आयुर्वेद की श्रंृखला में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर गांव बेलड़ा में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन क्वाड्रा संस्थान सचिव डाॅ. रकम सिंह, किसान नेता चैधरी गुलशन सिंह रोड द्वारा किया गया। जिसमंे क्षेत्रीय रोगियों ने पहुंचकर क्वाड्रा हाॅस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में रोगियों की निःशुल्क ब्लड शुगर, बी.पी. हीमोग्लोबिन आदि सामान्य जांच कर निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. सौरभ कुमार, डाॅ. सुरेखा महोहर वाडलकर, डाॅ. त्यागी, डाॅ. मोनिका चैहान, इंटर्नी शिवम रघुवंसी, महिमा, साजिद, स्टाफ नर्स वर्षा बालियान, सोनू कुमार, अरविंद, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share