रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने दीपावली पर्व पर बाजारों की भीड़ देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह, प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी, गंगनहर कोतवाल अमरजीत सिंह के साथ नगर निगम पुल से रुड़की के बाजारों में व्यापारियों एवं ग्राहकों में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से मास्क का वितरण किया। जिसकी सभी व्यापारियों ने राहगीरों ने सराहना की। इस मुहिम को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड आगे भी रुड़की के विभिन्न बाजारों में चलाएगा तथा व्यापारियों और जनता को जागरूक करेगा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री नवीन गुलाटी ने कहा कि संगठन ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आज मास्क वितरण का कार्य किया। जो आज के समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से अभी खतरा टला नहीं है। खतरे की संभावना लगातार बनी हुई है। इससे हम सबको सावधान रहना होगा। मास्क पहनना हम सबके लिए जरूरी है। इस दौरान संगठन मंत्री नितिन शर्मा, नगर महामंत्री दीपक अरोड़ा, कविश मित्तल, रामगोपाल कंसल, जिला महामंत्री रतन अग्रवाल, विकास बंसल, आकाश गोयल, प्रदीप अग्रवाल, शानू छावड़ा, वसीम राजा, डाॅ. पंकज जैन, सरदार सतवीर सिंह, अंकित कालरा, भरत कपूर, राहुल अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, राजेश सचदेवा, सुरेंद्र सपरा, विमल आनंद, दमन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share