रुड़की। आज गाजियाबाद में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए भावी पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। इसकी जिम्मेदारी हर अभिभावक को लेनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना संगठन के कोई भी कार्य पूरा नहीं होता। इसलिए संगठित होकर आगे बढ़ें। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आयें। वहीं उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. हितेष शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज एकता के साथ आगे बढ़ेगा और समाज के दबे-कुचले लोगों को साथ लेकर चलेंगे। ताकि कोई भी गरीब युवक बिना साक्षर न रहे। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया और बताया कि उत्तराखण्ड में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा समाज की समस्याओं का प्रमुखता के साथ निराकरण कर रही हैं। जिसकी सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रश्ंासा की। कार्यक्रम को ब्राह्मण सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज, महामंत्री शिव मोहन ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कई अन्य विषयों पर पदाधिकारियों ने खुलकर विचार रखें। कार्यक्रम में डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, हिमांशु शर्मा, अरूण शर्मा, पं. दिनेश शर्मा, राहुल शर्मा, महेश भारद्वाज, सुरेश चंद दूबे, सूर्यकांत शर्मा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लेाग मौजूद रहे।