भगवानपुर। ( आयुष गुप्ता )
भगवानपुर-इमली खेड़ा मार्ग पर सोमवार की देर रात्रि राजमिस्त्री सुखपाल (35) अपने काम से वापस अपने गांव दरियापुर वापस लौट रहा था। जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई। भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share