रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की हाईकमान द्वारा घोषणा कुछ ही समय में होनी है। इसे लेकर जिलाध्यक्ष पद के कई दावेदारों ने अपनी ताल ठोकी हुई है। ये ही नहीं वह अपने पक्ष के लिए हाईकमान तक भी चक्कर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में सचिन चौधरी अपने प्रतिद्वंदियों की दौड़ में आगे होने के कारण जिलाध्यक्ष का पद कब्जा सकते है। जबकि इनके अलावा भी अन्य दावेदार हाईकमान तक चक्कर लगा रहे हैं और अपने को जिलाध्यक्ष पद पर मजबूत बता रहे है। लेकिन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर सचिन चौधरी का नाम आगे होने से अन्य दावेदारों में अफरा तफरी भी मची हुई है।


बहरहाल कुछ भी हो, जिस तरह से गौरव कौशिक, सागर गोयल, गौरव त्यागी, गोविंद पाल, दुष्यंत मुंडलाना, शोभित चौधरी व अर्जुन सिंह के बीच युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर कांटे की टक्कर बनी हुई है। अब हाईकमान किसके नाम पर मुहर लगाएगा, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। चर्चा यह भी है कि हाईकमान धरातल पर अपनी

मजबूत पैठ रखने वाले दावेदार पर ही दांव लगाएगा। क्योंकि युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष पद बेहद अहम होता है और आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होती है। इसीलिए हाईकमान भी जल्दबाजी में कोई फैसला न लेकर साफ-सुथरी छवि और सुलझे हुए दावेदार को ही जिलाध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपना चाहता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share