Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / आगामी 16 नवंबर को मृतक कर्मियों के संबंध में टोल प्लाजा के एमडी से वार्ता करेगा भाकियू (अ) संगठन: नंबरदार

आगामी 16 नवंबर को मृतक कर्मियों के संबंध में टोल प्लाजा के एमडी से वार्ता करेगा भाकियू (अ) संगठन: नंबरदार

रुड़की। आज रामपुर चुंगी के निकट स्थित एक होटल में भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष चै. सुभाष नंबरदार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पिछले दिनों भगवानपुर टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। इस सम्बन्ध में चै. सुभाष नंबरदार ने बताया कि आगामी 16 नवंबर को टोल प्लाजा के एामडी के साथ मृतक कर्मियों आशु, जस्सी व शुक्ला के परिजनों को मुआवजे व रोजगार की मांग की जायेगी। अगर वह उनकी बात नहीं मानते हैं तो आगे की रणनीति बनाई जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक भाकियू (क्रांति) नामक संगठन बना हैं, उसका रजिस्ट्रेशन कहां हुआ, उसके बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष बतायें, कि जब 20 सितंबर को अम्बावत गुट से उन्हें निकाला गया, तो 23 सितंबर को वह राष्ट्रीय अध्यक्ष किस आधार पर बन गये। इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाये। वहीं चै. सुभाष नंबरदार ने कहा कि कुछ लोग मृतकों को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि भाकियू (अ) परिवार पीड़ित परिवार के साथ 24 घंटे खड़ा हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 10 दिसम्बर को गौतमबुद्ध नगर के परिचैक पर किसान संगठन की एक महापंचायत आयोजित की जायेगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. ऋषिपाल अम्बावता अपने विचार रखेंगे। चै. सुभाष नंबरदार ने कहा कि भाकियू (अ) हर पीड़ित के साथ खड़ा हैं और खड़ा रहेगा। किसानों, मजदूरों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस मौके पर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनूप गुर्जर भी पहंुचे और उन्होंने भाकियू (अ) गुट को अपना समर्थन दिया तथा खंडन किया कि वह अन्य किसी संगठन के साथ नहीं हैं। इस मौके पर चै. सागर सिंह, मो. अखलाक, मो. नौशाद, मो. तालीम, योगेन्द्र कुमार, परविन्दर सिंह, रोबिन चैधरी, मो. तालिब, आशिक अली, जोगेन्द्र सिंह, कोमल रानी, मो. अयूब, चै. रविन्द्र, मो. मुर्सलीन समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share