रुड़की।
आजादी के जश्न में रुड़की शहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की तरह लहरा रहा है। आज भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता के बीटी गंज स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जहां कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता एवं प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों ने मिलकर ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात राष्ट्रगान गाया और सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है। आज भारत का सबसे बड़ा पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हमारे लिए सभी त्योहारों से ऊपर है। आज हम देश पर कुर्बान हुए सभी क्रांतिकारियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि देते हैं। देश के अमर शहीदों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से हमें आजाद कराया। आजादी क्या होती है? इसकी कीमत वह लोग जानते हैं, जिन्होंने गुलाम भारत में सांस ली और जीवन जिया। प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों ने कहा कि आज कुछ फिरका परस्त ताकते देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्म एवं जातियों को पूरी आजादी के साथ जीवन जीने का अधिकार है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप सूर्यवंशी, जगदेव सिंह सेखों, विपिन गोयल, अजय सिंघल, विपिन सिंगल, इरशाद, नफीस अहमद, सुनील सिंघल, सलमान फरीदी, बिट्टू, एडवोकेट दीपक वैश्य, अमित अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, संदीप गोयल, मनोज जैन, पंकज सोनकर, आशीष सैनी, रहीस अहमद, अब्दुल कादिर, नपफीसुल हसन, लवी त्यागी, मोहम्मद अकरम आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share