गोल भट्टा में कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के शूटर की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गोलभट्टा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है।


बताया गया है कि 35 वर्षीय मनीष उर्फ बाबू का पड़ोस किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम के करीब बाबू अपने घर से बाहर निकला ओर पड़ोस की दुकान में जाकर बैठ गया। तभी उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी।


बताया गया है कि गोली मारने वाला आरोपी पड़ोस का ही युवक है। वही गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मनीष को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक मनीष उर्फ बाबू नगर निगम के सफाई नायक बसंत की हत्या के आरोप में जेल गया था और प्रवीण बाल्मीकि गैंग का शूटर था। मनीष ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रामनगर में सफाई नायक बसंत गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया है कि बाबू फिलहाल जमानत पर रिहा हुआ था। वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल का कहना है कि गोली मारने वाले आस पड़ोस के ही बताये गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share