रुड़की। आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल बैठक कर कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आहवान किया और कहा कि एक-एक बूथ जीतकर हम चुनाव आसानी से जीत सकते हैं। आज उन्होंने प्रदेश की सभी विधानासभा क्षेत्रों के प्रभारी, बूथ एवं शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों को सम्बोधित किया। सलेमपुर राजुपतान स्थित शिवांश गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में झबरेड़ा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का सम्बोधन सुना। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड देवों की भूमि हैं, इसे हम नमन करते हैं। यह शहीदों की भूमि भी है। यहां के वीर जवान देश के लिए कुर्बानी देने में सबसे आगे होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा दल हैं, जहां बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार का व्यक्ति आज देश का प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि सभी 14,257 मंडल दूसरे सभी कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यों को पूरा करें और 2022 के विधानसभा चुनाव लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा संगठन के आधार पर राजनीति करती हैं। साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड की पांच लोकसभा सीट यहां की जनता ने भाजपा की झोली में डाली। इसीलिए प्रधानमंत्री भी प्रदेश के विकास में बढ़-चढ़कर कार्य कर रहे है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय सिंह, महामंत्री कुलदीप कुमार ने भी सम्बोधित किया। बैठक मंे विधायक देशराज कर्णवाल, विधानसभा प्रभारी मधु चैहान, मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, प्रतिनिधि सतीश शर्मा, जितेन्द्र राणा, नाथीराम शर्मा, अनुज, अक्षय सैनी, गीता कार्की, महेन्द्र सांसी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share