रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज अनाज मंडी रुड़की पहुंचकर महानगर कांग्रेस ने मेयर एवं नगर आयुक्त पर नगर निगम की जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुछ भू माफिआयों की मिलीभगत से निगम की जमीनों पर जानबूझकर कब्जा करवाया जा रहा हैं। उन्होंने मामले में कारवाई न होने पर मेयर और आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी।
रुड़की अनाज मंडी पहुंचे महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी एवं कार्यकर्ताओं ने मेयर अनीता अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश तिवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में नगर निगम की फड़ की जमीन को एक बाहर से आए भू माफिया ने जेसीबी चलाकर अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा नगर निगम को कई दिन पूर्व भी इस संबंध में लिखित एवं मौखिक सूचना दे दी गई थी। रात के अंधेरे में नगर निगम की जेसीबी का प्रयोग कर जिस प्रकार से नगर निगम की भूमि को ही खुर्द बुर्द किया गया, उससे स्पष्ट होता है कि मेयर अनीता अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश तिवारी द्वारा जानबूझकर भू माफिया को सहयोग किया गया है। क्योंकि नगर निगम द्वारा उपरोक्त भूमि को खुर्द बुर्द करने वाले भू माफिआयों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई और उन्हें भूमि कब्जाने का पूरा मौका दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में नगर विधायक प्रदीप बत्रा भू माफिया को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेयर एवं नगर आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएगी। व्यापारी प्रवीण सिंघल एवं अमित आहूजा ने कहा कि बार बार लिखित एवं मौखिक शिकायत देने के बावजूद नगर निगम द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई और जमीन पर कब्जा होने दिया गया। पुलिस को सूचना एवं एफआईआर देने के बाद भी कोई कारवाई नहीं की गई। इस अवसर पर पार्षद चारु चंद, पूर्व पार्षद संजय तोमर, डॉक्टर हरमिंदर सिंह, भूषण त्यागी, पप्पन, विजय पाल सिंह, नवीन जैन, सुधीर चौधरी, एडवोकेट राजा चौधरी, प्रदीप सिंह, सुशील कश्यप, मिंटू जायसवाल, नन्द लाल यादव, विशाल सहगल, मोनू सिंघल आदि मौजूद रहे।
विधायक बत्रा दे रहे भू माफियाओं को संरक्षण, महापौर व नगर आयुक्त के खिलाफ दर्ज कराया जाएगा मुकदमा: राजेन्द्र चौधरी










