महानगर कांग्रेस ने किया डीजीएम कार्यालय का घेराव, एक्शन के व्यवहार पर भड़के कांग्रेसी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के पदाधिकारियों ने डीजीएम कार्यालय रुड़की पर धरना प्रदर्शन किया ओर विद्युत विभाग में उत्पन्न उपभोक्ताओं से संबंधित गंभीर समस्याओं के निदान की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि यहां तैनात अधिशासी अभियंता फोन नहीं उठाते, ओर उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में कोई दिलचस्पी भी नहीं रखते, जिसको लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में भारी नाराजगी देखी गई
आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेस कमेटी के रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डीजीएम कार्यालय का घेराव किया और आरोप लगाया कि रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं है, बार-बार अघोषित कटौती से आमजन में भारी रोष है, जबकि उद्योगों को बिजली सप्लाई में पूरी सुविधा दी जा रही है, लेकिन आम उपभोक्ता बिजली के लिए तरसने को मजबूर हो जाता है, राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अधिशासी अभियंता स्वयं को बड़ा अधिकारी समझते हैं और जनता व जनप्रतिनिधियों के काल का जवाब देना भी उचित नहीं समझते, उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी भी अधिकारी को शोभा नहीं देता और वह जब तक अपने किए पर पछतावा नहीं करते, उनकी कोई बात नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग आम उपभोक्ता का जबरन शोषण कर रहा है, ऐसी व्यवस्था को शहर में किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वही वार्तालाप के दौरान प्रतिनिधिमंडल की मांग अनुसार अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा द्वारा किए गए व्यवहार पर कांग्रेसी नाराज होकर भड़क गए और उन्होंने मौके पर ही नारेबाजी करते हुए अधिकारी के खिलाफ आक्रोश जताया। इसके बाद उन्होंने डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, जो घंटे तक चली। बाद में मामला शांत हुआ और पुलिस की मौजूदगी में अधीक्षण अभियंता और कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता हुई तथा अधिशासी अभियंता ने क्षमा प्रार्थना की। इस पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रुड़की शहर में अघोषित कटौती रोकने, स्मार्ट मीटर को जबरन न लगाने तथा जर्जर तारों को बदलने और उपभोक्ताओं के बिलों में ज्यादा सरचार्ज जोड़ने आदि अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर अधीक्षण अभियंता इंजीनियर विवेक राजपूत ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर वह सरलीकरण की प्रक्रिया अपना रहे हैं, जो लोग नहीं लगवाना चाहते, उन्हें समझाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि बिजली कटौती नहीं हो रही, कुछ जगह शटडाउन होता है, जो कटौती में नहीं आता, उन्होंने कहा कि यदि कहीं बिजली चोरी हो रही है, तो वह उन्हें अवगत कराए, वह उसके खिलाफ खड़ा एक्शन लेंगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने अधीक्षण अभियंता को एक सप्ताह का एल्टीमेटम दिया और कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वह फिर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे और इस बार तालाबंदी भी होगी। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, पूर्व मेयर गौरव गोयल, वैभव सैनी, विकास त्यागी, लवी त्यागी, डीके त्यागी, संजय उर्फ गुड्डू, परवेज, गौरव प्रधान, नीरज सैनी, मुनफ़ेत अली, मेलाराम प्रजापति, यास्मीन खान, नवीन जैन आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share