रूड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा प्रातः राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रुड़की शहर में संगठन के सामाजिक कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों का आह्वान करते हुए कहा कि अब महानगर कांग्रेस सामाजिक मुद्दों को उठाने के साथ ही पार्टी कार्यक्रमों में मजबूती से प्रतिभाग करेगी।
आज माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद चौक, बाबा साहेब अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद आसाराम त्यागी, शहीदे आजम भगत सिंह, महामना मदनमोहन मालवीय, छत्रपति शिवाजी महाराज, शहीद सुनीत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, महाराजा अग्रसेन, चौधरी चरण सिंह जैसे महापुरुष की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और सफाई करते हुए जन सत्याग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर बोलते हुए डाक्टर रकम सिंह ने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी की महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आशीर्वाद से शुरुआत करने की पहल सराहनीय कदम है। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के महान रत्नों का सम्मान करती आई है और अब महानगर कांग्रेस भी इनके बताए मार्ग पर चलते हुए आमजन के मुद्दों के लिए संघर्ष करेगी। महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि यह सत्याग्रह कार्यक्रम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों के आदर्श जीवन की प्रेरणा के साथ शुरू कर उनके बताए गये मार्ग व जीवन में उनके पदचिन्ह पर चलते हुए आमजन की समस्याएं उठाएगी। साथ ही कहा कि बिना दबाव व डर के जनता कल्याण के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि हमारे देश में महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऐसे काम और नीतियां थी, जिन्हें जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। जिससे युवा प्रेरित हो सके। छात्र संगठन के अध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अंबेडकर, भगत सिंह जैसे लोगो से सीखते हुये छात्र कांग्रेस संघर्ष करेगी। बाद में नीरज सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डॉक्टर रकम सिंह, राजेंद्र चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महानगर रुड़की, राम सिंह सैनी पूर्व गृहमंत्री, भूषण त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह, राज सिंह राठी, भूपेंद्र दीवान, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, भानु प्रताप नौटियाल, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, एनएसयूआई के नेता हिमांशु चौधरी, प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव मधु जैन, इं० देवेन्द्र कुमार गुप्ता, योगेश धीमान, आदित्य राना, राहुल शर्मा, कुणाल पंडित, अभिषेक गुज्जर, मयंक राजपूत, महानगर एनएसयूआई अध्यक्ष अमन अग्रवाल, जसविंदर सिंह एडवोकेट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सैनी, डॉ. अफजल अहमद सेवा दल, महफूज़ चांद, प्रधान भंवर सिंह, नवीन जैन, सुधीर धालीवाल, बिजेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share