रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) 
महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कमेटी द्वारा कारगिल युद्ध को विजय दिवस के रूप में रुड़की सिविल लाइन पेट्रोल पंप स्थित कारगिल शहीद मूर्ति स्थल पर मनाया गया।
ज्ञात हो कि वर्ष 1999 में भारत-पाक के बीच कारगिल में एक भयंकर युद्ध हुआ था। जिसमें हमारे देश के लगभग 1100 सैनिक शहीद हुए थे। लेकिन उन्होंने दुश्मन के दांत खट्टे करते हुए पाकिस्तान के घुसपैठियों को भारत की सीमा से बाहर भगाने का काम किया था। इस विजय को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश गौड़ व संचालन जगदेव सिंह सेखों द्वारा किया गया। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को देश की सीमाओं से बाहर किया और भारत की भूमि को दुश्मन से मुक्त किया। इस युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अपने बलिदान देकर हमारी सीमाओं की सुरक्षा की इसलिए आज हम उनको याद कर विजय दिवस मना रहे हैं। प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि यह युद्ध कोई आसान युद्ध नहीं था, क्योंकि दुश्मन ऊंचाई पर था और हमारी सेना नीचे थी। लेकिन हमारे वीर योद्धाओं ने दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए। यह विजय भारत के प्रत्येक नागरिक की विजय है। पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि हमारे देश के सैनिकों द्वारा एक अदम्य साहस का परिचय देते हुए कारगिल फतेह को अंजाम दिया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक मोहन नारायण सक्सेना ने कहा कि जब जब इस देश के युद्ध की चर्चा होगी तो कारगिल युद्ध की चर्चा सबसे महत्वपूर्ण होगी। पूर्व सैनिक भूषण त्यागी ने कहा कि भारत के सैनिकों ने बहुत विषम परिस्थितियों में इस युद्ध को लड़ा और दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिनमें विकास त्यागी, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, हेमेंद्र चौधरी, पंडित सुरेश चंद शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय शर्मा एडवोकेट, प्रमोद शर्मा, अजय चौधरी, शाइनी चौधरी मेला राम प्रजापति, रणबीर नागर, नीरज अग्रवाल, सुधीर शांडिल्य, संजय शर्मा एडवोकेट, मुल्की राज सैनी, मनीष त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रधान अरविंद, पूर्व डायरेक्टर जुल्फान अहमद, प्रदेश सचिव मुन्फैत अली, हिमांशु चौधरी आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अरविंद राजपूत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अमन अग्रवाल, वंश वर्मा, मयंक राजपूत, सुशील कश्यप, रईस अहमद, अरशद, सलीम एडवोकेट, राजीव चौधरी, अनिरुद्ध पुरी, पंकज सोनकर, गौरव प्रधान, अमन अग्रवाल, मयंक राजपूत, डॉक्टर अफजाल, नसीम अहमद, विजयपाल, करमजीत सिंह खोखर, जसविंदर सिंह, साहिल सलमानी, आशीष चौधरी नसीम, अजय चौधरी, रामचंद्र, आजम अंसारी, संजीव भसीन, पंडित वीरेंद्र शर्मा, दीपचंद सैनी, मोहम्मद अबरार, जावेद गॉड, कुर्बान, मास्टर सरफराज, अर्चित सैनी, नीरज सैनी, जाकिर हुसैन आदि शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share