रुड़की। ( बबलू सैनी )  त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की द्वारा आज बीएसएम इंटर कॉलेज के सभागार में त्यागी समाज के मेधावी बच्चों और 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुभाष त्यागी (चेयरमैन गोल्ड प्लस ग्लास इण्डस्ट्री), विशिष्ट अतिथि वीरचक्र से सम्मानित कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी सेवानिवृत्त और कैप्टन सुरेश त्यागी  द्वारा मां सरस्वती और भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति अध्यक्ष नवीन त्यागी ने वहां

मौजूद बच्चों और युवाओं को सुभाष त्यागी, कर्नल टीपी त्यागी से लक्ष्यों को प्राप्त करने तक निरंतर अथक प्रयासों की प्रेरणा लेने का आहवान किया। समारोह में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और व्यवसायिक परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 150 बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष उपलब्धि के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए टॉपर बच्चों को नगर पुरस्कार प्रदान किये गये। समारोह में समाज के साहित्यकारों और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सुभाष त्यागी ने कहा कि शिक्षा पूर्ण करने के बाद उद्यम और उद्योग क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उन्हें पहचानकर लक्ष्य प्राप्ति तक प्रयास जारी रखें। परिश्रम का फल अवश्य मिलता हैं। वहीं टी.पी. त्यागी ने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवक-युवतियों को सैन्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा का विकल्प चुनने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेनाओं में व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता हैं और अपने आप को सिद्ध करने के लिए वहां भरपूर अवसर हैं। वहां रोजगार ही नहीं बल्कि अच्छी जीवनशैली होती हैं। वहीं केंद्रीय विद्यालय नं. 1 के प्रधानाचार्य विपिन कुमार त्यागी, कैप्टन सुरेश त्यागी, सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या भावना त्यागी और समिति के संरक्षक जेडी त्यागी ने भी मेधावियों को सफल जीवन के सूत्र दिये। कार्यक्रम में जेडी त्यागी, सुशील त्यागी, डॉ. राकेश त्यागी, अनिरूद्ध त्यागी, राजभर त्यागी, माधोराम त्यागी, धर्मपाल त्यागी, बालिस्टर भान, सुभाष त्यागी, नवीन त्यागी, मास्टर प्रदीप त्यागी, विकास त्यागी, मुनेश त्यागी, अवनीश त्यागी, उमेश त्यागी, नरेश त्यागी अशोक त्यागी, एड. अनिल त्यागी, मुकेश त्यागी, नंदकिशोर त्यागी, वी.के. त्यागी, संदीप त्यागी, सजीव त्यागी, गुरूदत्त त्यागी, आदेश त्यागी, योगेश त्यागी, राकेश त्यागी, अनुराग त्यागी, डॉ. अभिषेक त्यागी, अक्षय त्यागी, अनिल त्यागी पत्रकार, सोनू त्यागी एई समेत बड़ी संख्या में त्यागी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्यामकुमार त्यागी व एड. बृजेश त्यागी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share