रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज एकादशी पर्व व नौतपा दिनों के चलते महापौर अनिता देवी अग्रवाल ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा रूहबजा वितरित किया।
महापौर अनिता देवी अग्रवाल ने कहा कि आज एकादशी का पर्व है, इस दिन का विशेष महत्व होता है, इसी के दृष्टिगत उन्होंने निगम के द्वार पर राहगीरों को प्याऊ लगाकर ठंडा रूहबजा बांटा ओर उन्हें गर्मी से राहत दिलाई। महापौर ने बताया कि यह दिन नौतपा के चल रहे है, ऐसे में सभी लोग अपनी सुरक्षा और बचाव के जरूरी प्रयास करे। इस तरह के प्याऊ लगाने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। इस मौके पर महापौर अनिता देवी अग्रवाल, पार्षद नवनीत शर्मा, जेपी शर्मा, अमित कुमार, अगम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए महापौर अनिता देवी अग्रवाल ने बांटा ठंडा रुहब्जा








