रुड़की।
वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एड. के नेतृत्व में राष्ट्र सम्मान संघ व मानवाधिकार संगठन ब्यूरो पदाधिकारी एंव अधिवक्ताओं ने तहसील कैम्प कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा रुड़की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पार्षद दल नेता जेपी शर्मा व नरेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा शोभित गौतम को प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य बनाए जाने पर फूलमालाऐं पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंटकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एड.ने कहा कि ब्राह्मण समाज के इन कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से आगामी विधानसभा मिशन-2022 को शक्ति मिलेगी। नवनियुक्त सभी भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत करने वाले वरिष्ठ नेता भाजपा सुबोध शर्मा, अनिल वर्मा, सुधीर चौधरी, आश मोहम्मद, राजेश वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील गोयल, वीरेन्द्र शर्मा, कृष्णदत धीमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्र सम्मान संघ,अनुज कुमार आत्र्य, अश्विन भारद्वाज, नरेद्र जैन शास्त्री आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share