रुड़की। ( बबलू सैनी ) लोजमो महिला मोर्चा रुड़की ने विधानसभा चुनाव में हर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा की इसके लिए व महिलाओं को घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी।


आज इसी क्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक हाजी फुरकान अहमद का स्वागत किया गया तथा उनके क्षेत्र में महिलाओं को उनके पक्ष में वोट करने का भरोसा दिया। मोर्चा की अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट, उपाध्यक्ष नवऋषा सैनी कांग्रेस नेत्री ममता पुरी, ममता त्यागी एडवोकेट, ममता प्रजापति, एकता मियाल, सविता धीमान, संध्या शर्मा, गीता उपाध्याय, बबीता कटारिया, उमा सैनी, नीलम, ज्योति, विक्की, बबली, कविता देवी ने घोषणा की कि वे अपनी अपनी टीम बनाकर सभी विधानसभाओं में कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की पुरजोर अपील करेंगी। बैठक में निवर्तमान विधायक फुरकान अहमद ने महिला मोर्चा की सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों को कराए जाने का भरोसा दिया। इस मौके पर मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी, कांग्रेस नेता राजकुमार सैनी, कांग्रेस नेता आशीष सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कपिल कुमार, रविंद्र नागर, सचिन त्यागी, शैलेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने विधायक फुरकान अहमद का जोरदार स्वागत किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share