रुड़की।
पंखुड़ी संस्था द्वारा हर वर्ष मानसून ऋतु में पौधारोपण करके एवं उनकी देखरेख कर पर्यावरण व प्रकृति को सुंदर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान में प्रदेश भर के पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे सदस्य, नन्हे बच्चे, अध्यापक व गणमान्य व्यक्तियों का योगदान मिल रहा है। इस अभियान को संस्था द्वारा हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर व काशीपुर में चलाया जा रहा है। संस्था के कार्यक्रम संयोजक सूरज चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा क्षेत्र के उन इलाकों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर कचरा, झाड़ व कबाड़ काफी दिनों से जमा हुआ था। इसके लिए संस्था द्वारा अन्य समाजसेवी और सामाजिक संस्थाओं की सहायता से उन्हें साफ करवाया गया। साथ ही इस बार के पौधारोपण अभियान की शुरुआत से पूर्व सदस्यो, क्षेत्रवासियों व नन्हे बच्चों द्वारा संस्था अध्यक्ष शिवांश मिश्रा के पिता राजवीर मिश्रा के मंगल स्वास्थ्य की कामना की गई। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष द्वारा राजवीर मिश्रा का कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य के प्रति सुधार की कामना की। साथ ही साथ ऑनलाइन माध्यम से वृक्षारोपण करने में अपना सहयोग दिया। इस मौके पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की के अध्यक्ष सुभाष सैनी, माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा, महापौर काशीपुर श्रीमती उषा चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सहगल, पूर्व सांसद नैनीताल के.सी. सिंह बाबा, ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर, वरुण चौधरी, पंखुड़ी संस्था के उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, पीयूष चौहान, पार्षद दिनेश चौधरी व राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्षा सुधा राय का विशेष सहयोग रहा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share