खाताखेड़ी में मोहम्मद आदिल फरीदी के कार्यालय पर हुई किसान गोष्ठी

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज खाताखेड़ी में स्थित समाजसेवी मो. आदिल फरीदी के आवास पर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी समिति द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे कृषि क्षतिपूर्ति योजना, छात्रवृत्ति योजना, भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मंडी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि किसानों के हित में सरकार द्वारा बड़ी संख्या में योजनाएं चलाई गई हैं, जिसके बारे मंे किसानों को जानकारी नहीं हैं। आज किसानों के बीच पहंुचकर उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई ताकि सभी किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। वहीं ग्रामीणों ने मंडी समिति के अधिकारियों की इस मुहिम की प्रशंसा की और किसान हित में इसे एक बड़ा कदम बताया। वहीं समाजसेवी मो. आदिल फरीदी ने कहा कि सरकार वास्तव में किसानों को लाभान्वित कर रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकतर किसान सरकारी योजनाओं से महरूम रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की गोष्ठियां आयोजित होती रहनी चाहिए। इस मौके पर मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह, अतुल यादव लेब टेक्नीशियन के साथ ही बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share