Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / किसान कांग्रेस ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला, लगाया राजनीति का आरोप

किसान कांग्रेस ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला, लगाया राजनीति का आरोप

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन तिराहा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मूर्ति स्थल पर एकत्र होकर पंजाब सीएम के खिलाफ नारेबाजी की ओर पुतला दहन किया।


आज किसान कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोग रेलवे स्टेशन तिराहा पर एकत्र हुए और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार ने कहा कि पंजाब की आप सरकार भेदभावपूर्ण रवैये से कार्रवाई कर रही है, पंजाब सरकार द्वारा जिस मामले में विधायक व किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह खैरा की गिरफ्तारी कराई गई, उस मामले में उन्हें पहले ही सुप्रीम कोर्ट राहत दे चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार किसानों और गरीबो का उत्पीड़न करने में लगी है, जिसे किसी सूरत बर्दास्त नही किया जाएगा। वहीं उन्होंने बाद में कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share