Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर करुणा कर्णवाल का रास्ता हुआ साफ, अभिषेक राकेश ने दिया समर्थन

भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर करुणा कर्णवाल का रास्ता हुआ साफ, अभिषेक राकेश ने दिया समर्थन

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की पुत्री करूणा कर्णवाल के भगवानपुर ब्लॉक से प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया। आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा नेता ओमप्रकाश सेठी व युवा नेता अभिषेक, क्षेत्र पंचायत सदस्य कु. आरूषी राकेश समेत क्षेत्र के पंचायत सदस्यों ने मेरी बेटी भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कु. करूणा कर्णवाल को अपना समर्थन दिया। इस दौरान सभी लोग हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मिले और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा पार्टी में अपनी आस्था जताई। जिस पर झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ ही समर्थन देने वाले सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी मेरी मां हैं और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। एक आम पार्टी कार्यकर्ता को भी हाईकमान बड़ी जिम्मेदारी दे सकता हैं। इसकी बानगी यहां भगवानपुर में देखने को मिल रही हैं। उन्होंने अभिषेक राकेश का भी धन्यवाद किया और कहा कि मेरी बेटी करूणा कर्णवाल प्रमुख बनकर भगवानपुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने में अग्रणीय भूमिका निभायेंगी ताकि यह क्षेत्र और तेजी के साथ विकास के मामले में आगे बढ़ सके। इसमौके परअम्लोड़ा सांसदअजय टम्टा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति नीरू देवी, वैजयंती माला, करूणा कर्णवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share