रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आरएनआई इंटर काॅलेज भगवानपुर में रुड़की की सामाजिक संस्था ‘रुड़की राउंट टेबल-353’ ने किशोरावस्था में बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया। बालिकाओं को जानकारी देते हुए विनय विशाल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. कनिका जैन ने बताया कि किशोरावस्था बालिकाओं में शारीरिक रुप से अनेक परिवर्तन आते हैं। ऐसे में माताओं एवं चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि वह उन्हें सही जानकारी व परामर्श दें। कम व गलत जानकारी से बालिकाएं अनेक बार अवसाद की शिकार हो जाती हैं। यश अग्रवाल ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक जानकारी बालिकाओं को दी। संस्था के चेयरमैन नमन मित्तल एवं सचिव अनुग्रह गुप्ता ने भी संस्था के उद्देश्यों व लक्ष्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

समाजसेवी नमन अग्रवाल ने बताया कि काॅलेज की बालिकाओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर निःशुल्क परामर्श व ईलाज उलपब्ध कराया जायेगा ताकि बालिकाएं स्वस्थ रहकर मनोयोग से पढाई कर सके। स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर से परामर्शदाता आदेश शर्मा, डाॅ. शिवम गुप्ता मनोचिकित्सक विनय विशाल, अनुशरण गुप्ता आदि ने भी बालिकाओं को उपयोगी जानकारी दी। संस्था के चेयरमैन नमन मित्तल, सचिव गुप्ता व नमन अग्रवाल आदि का आभार प्रकट करते हुए काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. अशोक शर्मा ‘आर्य’ ने सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शगुन, मिनाक्षी, तनिष्का, कनक, नव्या, सृष्टि, आयुषी, पल्लवी, विशिका ने स्वागत किया प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अशोक सैनी, शर्मिला नागर, आलोक कंडवाल, राजीव सैनी, आराधना बिष्ट, वासदेव प्रसाद, राजेश चन्द्रा, सुखबीर, मांगेराम, मोहित सैनी समेत विद्यालय की बालिकाएं मौजूद रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share