अन्तर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने विहिप नेत्री साध्वी डॉ. प्राची को नुपूर शर्मा के विषय को लेकर जान से मारने की धमकी की कड़े शब्दों में की निंदा

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) ऑल इण्डिया सूफी संत परिषद के राष्ट्रीय सचिव व अन्तर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कुछ लोगों द्वारा विहिप की नेत्री साध्वी डॉ. प्राची को नुपूर शर्मा के विषय को लेकर जान से मारने की धमकी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि जो लोग अमानवीय कृत्य करते हैं, वह इस्लाम धर्म के दुश्मन हैं। साध्वी प्राची ने कभी भी इस्लाम व राष्ट्रभक्त सच्चे मुसलमान के खिलाफ कोई ब्यान नहीं दिया। वे राष्ट्रद्रोही और आतंकवादी सोच रखने वाले मुसलमानों के विरूद्ध उद्गार प्रकट करती हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम की आड़ लेकर जोधपुर में निर्दोष कन्हैया की निर्मम हत्या की गई, जो घोर निंदनीय हैं। साथ ही कहा कि कातिलों ने कन्हैया की नहीं इस्लाम की हत्या की। उन्होंने कहा कि ‘सन तन से जुदा’ का नारा लगाने वाले और टीवी पर आने वाले उन तथाकथित मुस्लिम धर्म गुरूओं तथा तथाकथित मुस्लिम स्कॉलर्स को धमकी देकर रोकना चाहिए, जो टीवी डिबेट में बैठकर हिन्दू देवी-देवताओं का हवाला देकर हिन्दूओं को उकसाते हैं। उन्होंने कहा कि नुपूर शर्मा के विवाद को बेवजह तूल दिया जा रहा हैं, जब नुपूर ने माफी मांगी ली, तो अब विवाद की जरूरत नहीं। क्योंकि जिन इस्लाम की नबी की आड़ लेकर इस विवाद को मुस्लिम अतिवादी आगे बढ़ा रहे हैं, उन्होंने अपने दुश्मनों के लिए बुरा सोचना तो दूर, उनके विरूद्ध बद्दुआ तक नहीं दी। उन्होंने असली मुस्लिम धर्म गुरूओं से अपील की कि इसस विवाद को बंद किये जाने पर वह तुरंत फतवा जारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share