भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड ने सैनी समाज के प्रवर्तक सूर्यवंशी सम्राट महाराजा शूर सैनी की जयंती के उपलक्ष में किया कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज भगवानपुर विधानसभा के ग्राम डाडा जलालपुर में भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड की ओर से सैनी समाज के प्रवर्तक सूर्यवंशी सम्राट महाराजा शूर सैनी की जयंती के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाराजा शूर सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माॅडर्न चिल्ड्रन एकेडमी डाडा जलालपुर के प्रधानाध्यापक एवं अवनी कोचिंग सेंटर डाडा जलालपुर के संस्थापक मास्टर विकास सैनी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर रजनीश सैनी द्वारा महाराजा शूर सैनी के वंशज होने पर गर्व महसूस करते हुए सैनी समाज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संगठन के उद्देश्य एवं कार्यशैली को बताते हुए कहा कि संगठन अपने समाज के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने का कार्य कई वर्षों से कर रहा है। संगठन की ओर से हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं अपने समाज के प्रतिभावान बुजुर्गों एवं युवाओं को सम्मानित करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी एवं जिलाध्यक्ष मास्टर राजीव सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। संगठन की ओर से विकास सैनी को संगठन का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में विकास सैनी द्वारा महाराजा शूर सैनी की जयंती के उपलक्ष पर संगठन के पदाधिकारियों को अतिथियों के रुप में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में शैली सैनी, गुंजन सैनी, आंचल सैनी, खुशी, मधु, साक्षी, पीहू सैनी, वैशाली सैनी, शिवानी, सुधा, अंजना, सुरभि, काजल, वर्षा, आंसू, अनित, प्रियांशु, अंकित, विशाल, अनुज, रजत, मुकुल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share