रुड़की।
पर्यावरण को बचाने के लिए इण्डियन किसान यूनियन देश में एक लाख पौधे लगायेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आज इण्डियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया किसान यूनियन के संरक्षक व विधायक देशराज कर्णवाल के आवास पर पहंुचे। वहां उन्होंने वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के चलते पर्यावरण दूषित हो रहा हैं। इसे बचाने के लिए लोगों को पहल करनी होगी। इसीलिए इंडियन किसान यूनियन ने देशभर में पौधे लगाने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी हैं। साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड में 25 हजार पौधे लगाये जायेंगे। इसका शुभारम्भ विधायक देशराज कर्णवाल के क्षेत्र से किया गया। रामकुमार वालिया ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनेक परिवारों ने अपने लोगों को खो दिया और बरसात के मौसम में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदूषण के चलते हो रहा हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में चल रहा किसान आन्दोलन जल्द समाप्त हो जायेगा। इस सम्बन्ध में उनकी किसान संगठनों से वार्ता भी हुई हैं। केंद्र सरकार द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसे वह हर हाल में पूरा करेंगे और कहा कि किसानों को कुछ लोग वोटबैंक के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब किसान किसी के बहकावे में नहीं आयेगा। इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि इण्डियन किसान यूनियन अच्छे तरीके से देश में काम कर रही हैं। यूनियन ने पौधे लगाने का जो निर्णय लिया हैं, वह बेहद सराहनीय हें। यह सौभाग्य की बात है कि इसका शुभारम्भ भी उनके विधानसभा क्षेत्र से शुरू किया गया। इस मौके पर इण्डियन किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौधरी, मो. इंतसार गौड, डायरेक्टर जमशेद, आस मोहम्मद, महबूब, नवीन कर्णवाल, सुरेश चौधरी, चौ. विश्वास, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share