रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन कुंजा बहादुरपुर गांव में विधिवत रूप से शुरु किया गया। सर्वप्रथम बैठक का उद्घाटन हरिद्वार सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चैहान ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर की। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा पुष्पगुच्छ देकर हरिद्वार सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी, जिला प्रभारी आदित्य चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल का स्वागत किया गया। भगवानपुर मंडल अध्यक्ष मनोज चैधरी तथा रामगोपाल शर्मा द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इस अवसर पर सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा की नीतियों से प्रदेश का चहंुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी ने कहा कि भाजपा शासन भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रभारी आदित्य चैहान ने सभी पदाधिकारियों को प्रदेश के आने वाले कार्यक्रमों को हर बूथ पर करने के निमित्त निर्देश दिए। कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। एडवोकेट बृजेश त्यागी ने राजनेतिक प्रस्ताव पढ़ा, जिसका अनुमोदन मनोज सैनी, दिनेश पंवार, सुशील त्यागी ने किया। डेटा प्रबंधन के विषय में प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने विस्तार से बताया। मन की बात के जिला संयोजक बीएल अग्रवाल ने पिछले कुछ मन की बात कार्यक्रम की मुख्य मुख्य बातों के विषय में बताया कि रुड़की जिला इस बार द्वितीय स्थान पर आया है। जिला मंत्री डाॅ. सौरभ गुप्ता ने जी-20 के विषय में बताते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि भारत इस वर्ष दुनिया के विकसित राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व कर रहा है। मंच का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू एवं अरविंद गौतम ने किया। कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, रानी देवयानी, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, दिनेश, पूर्व सांसद हरपाल साथी, सुशील त्यागी, वैजयंती माला, राजपाल, संदीप खटाना, हरिमोहन गुप्ता, श्यामवीर सैनी, पवन तोमर, प्रदीप पाल, सोनू धीमान, चतरसेन, भीम सिंह, मनुदीप त्यागी, सतीश सैनी, गीता कार्की, राजबाला सैनी, प्रमोद चैधरी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, योगेश सिंघल, विकास प्रजापति, मनोज कुमार, योगेंद्र सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चैधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चैहान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, संजय त्यागी, रवि राणा, राजीव राणा, संजय कश्यप, पंकज पाल, राहुल शर्मा, नितिन शर्मा, प्रिया पेंगोवल, सुंदरलाल प्रजापति, आरती बोखंडी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share