रुड़की।  ( बबलू सैनी ) इकबालपुर के निकट खाताखेडी में विगत दिवस हुई विवाहिता की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। वही अन्य तीन आरोपियांे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खाताखेडी इकबालपुर में गत दिवस 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगने से मौत हो गई थी। विवाहिता के पिता इसम सिंह निवासी अकबरपुर ढाढेकी कोतवाली मंगलौर ने मृतका के पति विक्की समेत सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग झबरेड़ा थाने में दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष संजीव थपलीयाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने घटना के मुख्य आरोपी विवाहिता के पति सचिन उर्फ विक्की को खाताखेडी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव थपलीयाल ने बताया कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमें की जांच मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी कर रहे है। पुलिस टीम में एसआई संजय पूनिया, सिपाही नूर हसन, रणवीर मौजूद रहे।
सीसीटीवी की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम
मृतक महिला का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर के पैनल ने किया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतका के परिजन व रिश्तेदार सिविल अस्पताल रुड़की परिसर में डेरा जमाय रहे। वही महिलाए मृतका की हत्या पर दिनभर विलाप करती रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share