रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) प्रदेश में सर्किल रेट बढ़ाये जाने का कांग्रेस ने विरोध किया। रेट वापस न लिये जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी भी दी। इसके साथ ही रुड़की में हुये अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को दस लाख व घायलों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने की मांग की गई। रुड़की सिविल लाईन स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेन्द्र चैधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज हर मोर्चे पर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सर्किल रेटों को कई गुना बढ़ा दिया गया। नियमानुसार इस प्रकार के रेटों में वृद्धि करने से पूव सर्वे किया जाता हैं और फिर उसे कैबिनेट में पास किया जाता हैं, लेकिन बिना किसी आधार और सर्वे के ही सर्किल रेट बढ़ा दिये गये। कई गांव ऐसे हैं, जहां सर्किल रेट 45 से 75 लाख तक कर दिया गया। जबकि वहां जमीन का वास्तविक मूल्य काफी कम हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी रेट कई गुना बढ़ा दिये गये, इस स्थिति में लोगों को प्लाट खरीदना तो महंगा होगा ही, साथ ही नक्शे आदि पास करवाना और भी महंगा होगा। ऐसे में भवन निर्माण करना आम आदमी के लिए मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से कई लोगों को रोजगार मिलता हैं, वह रोजगार भी खत्म हो गया। कहा कि अगर सर्किल रेट वापस न लिये, तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली दरें 2022-23 में तीन बार बढ़ाई गई। अब एक बार फिर एक मार्च को विद्युत नियामक बोर्ड सुनवाई कर रहा हैं, जिसमें और भी रेट बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही सितारगंज मिल का निजीकरण किया जाना भी गलत हैं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ, जिसके कारण किसानों को परेशानी उठ़ानी पड़ रही हैं। कांग्रेस ने मांग की कि पंजाब की तर्ज पर गन्ना मूल्य घोषित किया जाये। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि दो दिन पूर्व रुड़की में हुये अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार और प्रशासन का फेलियर हैं। मांग की कि जो लोग इस कारखाने को चला रह थे, उन्हें कड़ी सजा मिले ओर मृतकों को 10 लाख तथा घायलों को 5 लाख रुपये का मुआवजा जल्द दिया जाये। इस अवसर पर जगदेव सिंह सेखांे आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share