भगवानपुर। ( आयुष गुप्ता ) आज आरएनआई इंटर काॅलेज भगवानपुर में महिला सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की महिला अधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें बालिकाओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण मोहम्मद याकूब जिला जुडो प्रशिक्षक द्वारा दिया गया। जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उक्त कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन रुड़की की प्रभारी सब-इंस्पेक्टर हिमानी रावत ने कहा कि बालिकाओं की अपनी आत्मरक्षा के लिए ऐसे प्रशिक्षण अति आवश्यक है। जिससे असामाजिक तत्वों का सामना बालिकाएं डटकर कर सके। थाना भगवानपुर में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अंजना चैहान ने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें बताया कि किसी भी परिस्थिति में बालिकाओं को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए तथा किसी भी समस्या के लिए पुलिस आपके साथ है। आप निडर होकर अपनी समस्या से महिला पुलिस को अवगत करा सकती हैं।। काॅलेज के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ‘आर्य’ ने बालिकाओं को सशक्त होने के बारे में समझाते हुए कहा कि बालिकाओं को मजबूती से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। आने वाली कठिनाइयों के बारे में अपने अभिभावक, शिक्षकों एवं पुलिस विभाग से मदद लेनी चाहिए। इस अवसर पर राजेश आर्य, अशोक सैनी, राजीव सैनी, आलोक कंडवाल, आराधना राणा सारिका सैनी, चारु चैहान, आरती, पूनम, शर्मिला नागर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रवक्ता ऋषिपाल सिंह ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share