स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के पदाधिकारियों ने दी सीडीएस व सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि

रुड़की। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के साथ-साथ ब्रिगेडियर एलएस लिड्डूर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वेड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, प्रदीप ए, नायक गुरु सेवक सिंह, जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, साईं तेजा और हवलदार सतपाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बिपिन रावत को भारत का सच्चा सपूत व सेनारण कौशल का कुशल रणनीतिकार बताया। वहीं दूसरी ओर अमर शहीद जगदीश प्रसाद ‘वत्स’ के भांजे श्रीगोपाल नारसन ने जनरल रावत को भारतीय सेना का सिरमौर बताते हुए उनकी शहादत को देश के लिए बड़ी क्षति बताया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी ने जनरल रावत की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने उन्हें सच्चा राष्ट्र प्रहरी बतलाया, तो उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच को आवश्यक बताया। अशोक टंडन, राजन कौशिक सहित अन्य कई वक्ताओं ने भी इस दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और यह भी कहा कि जांच के निष्कर्षों को जनता के सामने भी लाया जाना चाहिए। मार्गदर्शक मंडल सदस्य सुभाष घई, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद उपाध्याय, डॉ. वेद प्रकाश आर्य, ललित कुमार चौहान ने भी श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित किया। प्रार्थना सभा में रमेश कुमार, राजन कौशिक, नरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेन्द्र गहलौत, राजेन्द्र गहलोत, कैलाश वैष्णव, अशोक कुमार चौहान, सुभाष चन्द्र चौहान, जय प्रकाश आर्य, शिव कुमार, श्रीमती सुमित्रा देवी, श्रीमती गीता देवी सहित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के पदाधिकारी तथा सदस्य बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share