भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुंडेट के प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए देशराज कर्णवाल जिंदाबाद के नारे लगाये गये। स्वागत करने वालों में शेाभाराम प्रजापति, नेपाल सिंह कश्यप, सुधीर दीवान, सोनू, सुक्रमपाल, मयंक, रेखा प्रधान, महेन्द्र सांसी, अनुज सैनी, गोपाल सांसी आदि मौजूद रहे। साथ ही सढ़ौली, कोटवाल आलमपुर में भूरा प्रधान, राजू, बूडपुर-नूरपुर में चौ. विश्वास, झबरेड़ी में अतुल प्रधान, सचिन चौधरी, भगतोवाली के रविदास मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल कुंजा बहादरपुर स्थित शहीद राजा विजय सिंह स्मारक स्थल पर पहंुचे, जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शिवकुमार, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र, अनिल, योगेन्द्र सिन्हा, रोहताश, विजय पाल आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए देशराज कर्णवाल ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं और तन-मन -धन से पार्टा की सेवा करता रहूंगा। साथ ही कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी जिसे भी चुनाव मैदान में उतारेगी, उसे जिताने का काम करेंगे। इस मौके पर इमरान प्रधान, सुलेख चंद सैनी, अंकित, अनीस गौड़, सुरेश चौधरी, विपिन गर्ग, नेपाल सिंह कश्यप, मांगेराम चौधरी, मनोज चौधरी, अरविंद फौजी, बबलू प्रधान, मनमोहन त्यागी, मच्छंदर सैनी, ऋषिपाल, मोल्हड सिंह, हेमा बिष्ट, दमयंती नेगी, मंजू रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share