रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने संसद में सरकार द्वारा पेश किये गये आम बजट का स्वागत किया और कहा कि अमृत काल का यह बजट एक गेम चेंजर बजट साबित होगा तथा इसमें टेक्नोलाॅजी का सही इस्तेमाल होगा। यह केवल एक राजनीतिक बजट नहीं, बल्कि प्रोफेशनल बजट हैं। अमृत काल के पहले बजट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की परिभाषा को चरितार्थ करते हुए गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिए लाये गये 2023-24 बजट की जितनी प्रशंसा की जाये, वह कम हैं। उन्होंने कहा कि आयकर में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई, छूट की सीमा में वृद्धि व नई कर व्यवस्था में बदलाव से आम आदमी के हाथ में अधिक पैसा बचेगा और विकास को गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नई टैक्स व्यवस्था में सालाना 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वैश्विक मंदी के बाजवूद दुनिया ने भारत की आर्थिक स्थिति को सराहा हैं। साथ ही कहा कि इफ्रांस्टक्चर के लिए बजट में दस लाख करोड़ रुपये रखा गया हैं और वर्ष 2023-24 के बजट में इंफ्रास्टक्चर पर खर्च 33 प्रतिशत बढ़ाकर दस लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.3 प्रतिशत बैठता हैं। रेलवे का कायाकल्प करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जोयगा। इसके साथ ही 50 नये एयरपोर्ट और हैलीपेड बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अमृतकाल का बजट अंत्योदय के सपने को साकार करने वाला हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा एकलव्य स्कूलों में शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जायेगी। साथ ही कृषि और तकनीकी खेती को बढ़ावा देने के लिए एग्री स्टार्टप स्थापित किये जायेंगे। पशु पालन डेयरी और मत्स्य को ध्यान में रखकर खेती के बजट को 20 लाख तक बढ़ाने का फैसला किया गया। अब देश में कोई भूखा नहीं सोयेगा। 1 जनवरी 2024 तक आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को सरकार मुफ्त राशन देगी। सरकार ने हर तबके का बजट में पूरा ख्याल रखा। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ते हुये 1.97 लाख रुपये हो गई हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share