रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में उत्पन्न हुए आपदा जैसे हालात में जरूरतमन्दों की सेवा के लिए निरंकारी मिशन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए है। आज इसी कड़ी में मिशन ने 600 पैकेट डिप्टी कलेक्टर के सुपुर्द किये है।
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रूड़की क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त प्रभावित एवं विस्थापितो के लिए राहत सामग्री एकत्र की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के कहने पर और ज़ोनल इनचार्ज हरभजन सिंह एवं ब्राच मुखी जगदीश चंद्र के निर्देश पर संत निरंकारी मिशन की ब्राँच रूडकी के सेवादारों ने अहम भूमिका निभाते हुए 6 टन सूखे राशन के 400 पैकेट बाढ़ग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगो को वितरण करने के लिए डिप्टी कलेक्टर शालिनी मौर्य को सौंपे। इनमें प्रभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्र रामपुर, सुनेहरा, शेखपुरी, कृष्णा नगर, खंजरपुर, शेरपुर, पनियाला, पाडली गुज्जर शामिल है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शालिनी मौर्य ने कहा कि संत निरंकारी मिशन मानवता के कल्याणार्थ हेतु सदैव ही तत्पर रहा है। मिशन द्वारा वसुदेव कुटुम्बकम की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसकी आज जरूरत भी है। विषम परिस्थितियों में भी मिशन के सेवादारो ने दिन रात अपनी सेवाओ को निभाया है। वहीं जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर आज मिशन की रुड़की इकाई द्वारा 400 राशन के पैकेट डिप्टी कलेक्टर के सुपुर्द किये गए है, जिन्हें अधिकारियों की निगरानी में वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की सेवा व मदद के लिए मिशन हर समय तैयार है। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवादार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share