श्री सनातन धर्म रामनगर मंदिर की ओर से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीराम मंन्दिर रामनगर व रामलीला मैदान में किया गया ध्वजारोहण

रुड़की। ( बबलू सैनी ) श्री सनानत धर्म रामनगर मंदिर की ओर से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीराम मंन्दिर रामनगर व रामलीला ध्वजारोहण रामलीला मैदान में किया गया। सभा के संरक्षक गुलशन तनेजा व सभा के प्रधान जगदीश लाल महेंदीरत्ता ने रामनगर राम मंदिर का विधि-विधान पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया। जिसके बाद रामलीला ध्वजारोहण के लिए श्रीराम मंदिर से आरंभ ध्वज शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के बीच रामलीला ध्वज को नगर क्षेत्र में भ्रमण करा श्रीराम लीला मैदान पहुंची, जहां सभा के कोषाध्यक्ष सतीश कालरा, संरक्षक सुरेंद्र अरोड़ा, प्रधान जगदीश लाल मेहंदीरत्ता सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने पंडित कैलाश चंद्र शास्त्री द्वारा कराई गई। पूजा अर्चना के पश्चात् रामलीला का ध्वजारोहण किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म रामनगर राम मंदिर के संरक्षक गुलशन अनेजा, रत्नाकर शर्मा, के.डी. अरोड़ा, मनमोहन शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, प्रधान जगदीश लाल मेंहदीरत्ता, सचिव धर्मपाल लखानी, कोषाध्यक्ष सतीश कालरा, उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, सचिव अमित चिटकारा, किशनलाल माटा, गुलशन बत्रा, भारत भूषण मेहंदीरत्ता, अनिल लखानी, मोहन माटा, डॉ. इंद्रेश, एडवोकेट सुधीर शर्मा, धर्मवीर पिंकी, संजय अरोड़ा, विवेक कांबोज, नितिन लखानी, महेंद्र लखानी, राजू पंडित, हरिओम अनेजा, गरीश अनेजा, अमित लखानी, किशन लाल मेहंदीरत्ता, वीके गुप्ता, राजेश मदान, लोकेश मेंहदीरत्ता, गौरव मेंदीरत्ता, तुषार मनचंदा, साहिल अरोड़ा, हर्षी अरोड़ा, रवि भटेजा, दिलीप कुमार दीपा, राम भटेजा, सुरेंद्र अरोड़ा, चंदन अनेजा, चंदन मेंहदीरत्ता, हेमराज कालरा, अमित गोयल, जगदीश सेतिया, उदयभान कालरा, नवनीत कालरा, रमेश भटेजा, अशोक भूटानी, भूपेश मेंहदीरत्ता, नितेश ग्रोवर, संजीव लखानी, हेमंत मेंहदीरत्ता, संजीव मेहंदीरत्ता आदि सभा के सदस्य एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share