ऑल इंडिया ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा पूर्वावली स्थित प्राइमरी स्कूल में किया गया पहले रक्तदान शिविर का आयोजन

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) ऑल इंडिया ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा आज पहले रक्तदान शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय नंबर-11 पूर्वावली में आयोजित किया गया। मदर टेरेसा रक्तकोष से आई टीम द्वारा इस शिविर में रक्त एकत्र किया गया। संस्था द्वारा जन कल्याण हेतु लगाए गए रक्तदान शिविर में अनेक रक्तवीरों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान करने आये रक्तवीरों ने कहा कि वह निरन्तर रक्तदान करते हैं जिससे किसी को भी रक्त की कमी का सामना ना करना पड़े। शिविर में मदर टेरेसा ब्लड बैंक से डॉक्टर नीलिमा, डॉक्टर अभिषेक, डॉक्टर कंचन, सन्नी सैनी, बिट्टू, शुभम, माला आदि उपस्थित रहे। शिविर में संस्था के अध्यक्ष कवि चौधरी, महामंत्री दीपक चौहान, रवि कुमार, सन्नी सैनी, निखिल पाल, संदीप, अमित गिरी, अभिषेक शर्मा, भाजपा पश्चिम मंडल महामंत्री प्रद्युम्न सिंह पोसवाल, प्रवीण राणा, विकास प्रजापति, अनूप बंसल, दलीप मेहंदीरत्ता, गौरव त्यागी, मोहित त्यागी, विजय अरोड़ा, नरेश यादव, अनस गाजी, सुमित कुमार भारद्वाज, भूपेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी, मास्टर केशव त्यागी आदि सहित भारी संख्या में रक्तवीर एवं   सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share