रुड़की।  ( आयुष गुप्ता )  अंबुजा सीमेंट फाउण्डेशन के पदाधिकारियों द्वारा आज बेहडेकी सैदाबाद गांव में समाजसेवी तेजपाल के आवास पर किसानों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियांे ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती परियोजना के संबंध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि जैविक कीटनाशक का प्रयोग फसलों में करें, लेकिन उसमंे रसायनिक कीटनाशक का मिश्रण न किया जाये। साथ ही बताया कि सरकार जैविक खेती पर जोर दे रही हैं। क्योंकि रसायनिक कीटनाशक जमीन को नुकसान पहंुचा रहे हैं। उन्होंने फास्फेट साॅल्युब्लाईजिंग, प्रोमखाद,माइकोराईजा, पोटाश मोबिलाईजिंग बैक्टीरिया, ह्मूमिक एसिड, बवेरिया बेसियाना, नीमतेल, ट्राइकोडर्मा विरडी, मेटाराईजियम, वेस्ट डीकंपोजर व स्यूडोमोनास के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर कीट का प्रयोग दिखने पर दवाई का छिड़काव करें, तो फसलें उन्नत होंगी। इस मौके पर पूरणचंद त्यागी, राजपाल राणा, अनिल त्यागी, रमेशचंद्र त्यागी, मांगेराम, बाॅबी त्यागी, मुकेश कुमार, टीनू त्यागी, अंकुल, मोनू, राजपाल मुंशी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share