रुड़की। ( बबलू सैनी ) नगर निगम की सफाई कर्मचारी राजबाला के सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम सभागार में उनका विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मेयर गौरव गोयल ने उनका गर्मजोशी से सम्मान करते हुए तीन दशक तक दी गई उनकी सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राजबाला ने इतने लंबे समय नगर निगम क्षेत्र में कडी मेहनत एवं लगन से कार्य किया, जिसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। मेयर गौरव गोयल ने सेवानिवृत हुई राजबाला की कुशल जीवन एवं लंबी आयु की कामना की। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा रुड़की के संरक्षक सुखविंदर बाल्मीकि ने राजबाला के सेवानिवृत्त होने पर उनकी सेवाओं को याद किया तथा वाल्मीकि समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि यह समाज सदियों से शोषित समाज रहा है और अब इस समाज में जागरूकता के साथ ही क्रांति भी आ रही है। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, उपाध्यक्ष अजय बन्नू, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रांत सिरोही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मीकि, रामेश्वर प्रसाद, नगर महासचिव नरेश गोघलिया, पायल गोघलिया आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share