रुड़की।
पर्यावरणविद, हिमालय पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा तथा पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी एवं रंगकर्मी रतनलाल काला को अशोक नगर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।


शनिवार को अशोक नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अशोक नगर विकास समिति के पदाधिकारी सनराइज पब्लिक स्कूल तथा राज्य आंदोलनकारियों ने पर्यावरण विद पेड़ एवं पहाड़ के जीवन को अपने में समाहित कर लोगों को प्रेरणा देने वाले विश्व विख्यात डॉक्टर सुंदरलाल बहुगुणा को दीप जलाकर तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत ने सुंदरलाल बहुगुणा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं देश और दुनिया का मसीहा बताया। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा प्रयासों का पता इसी बात से चलता है कि सुंदरलाल बहुगुणा को पद्मश्री पद्म विभूषण, जमुना लाल बजाज, आईआईटी रुड़की द्वारा मानक उपाधि, वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार सहित कई पुरस्कारो से नवाजा जा चुका है। चिपको आंदोलन तथा टिहरी बांध विरोधी आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है। टिहरी बांध के विरोध में उन्होंने 70 दिन तक हड़ताल तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए 14 किलोमीटर पदयात्रा की समाज के लिए किए गए महान कार्यों के लिए उन्हें हमेशा इतिहास के पन्नों में याद किया जाएगा। अशोक नगर विकास समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह डंगवाल ने कहा की पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का हमारे बीच से जाना एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने कहा की आज पहाड़ और देश में जितने भी वृक्षारोपण के प्रति लोगों की जो जागरूकता है, वह बहुगुणा जी के कारण है। देश में इस समय कोरोना महामारी के समय सबसे ज्यादा आवश्यकता ऑक्सीजन की है और ऑक्सीजन हमें पेड़ों से ही प्राप्त होती है। उसकी महत्ता को आज महसूस किया जा रहा है, जबकि पर्यावरणविद बहुगुणा जी, इस विपदा के बारे में बरसों पहले समझ चुके थे। उन्हें पता था कि अगर पेड़ रहेंगे तो जीवन भी बचेगा, वरना सारा संसार तबाह हो जाएगा, जिसका ज्वलंत उदाहरण आज हमारे सामने हैं। शायद वे इस बर्बादी को सहन नहीं कर पाए और उन्होंने अपना शरीर त्याग कर हमेशा के लिए हमसे अलविदा कह दिया। उनके आदर्शों और कार्यों को पूरा करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह भंडारी एवं महान रंगकर्मी रतनलाल काला को भी याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत, अशोक नगर विकास समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह डंगवाल, महिला अध्यक्षा भारती रौतेला, महिला उपाध्यक्ष पार्वती रावत अभी, श्रीमती लीला डंगवाल, उप सचिव महिला सुंदरा नौटियाल, अशोक नगर समिति के वरिष्ठ सलाहकार विनोद नेगी, सुनील रावत, जगदीश खड़ायत कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री पंकज सिंह, प्रदीप बूटा कोटी, हरीश जोशी, भगवान सिंह मेहरा, शिवानंद नौटियाल, विकास कुकरेती, आदि लोग शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share