Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पर्यावरण मित्र व शिक्षक अशोक पाल सिंह को स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने किया सम्मानित

पर्यावरण मित्र व शिक्षक अशोक पाल सिंह को स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने किया सम्मानित

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) बिझौली प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक एवं पर्यावरण मित्र अशोक पाल सिंह का भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ई-मेल के जरिये सर्टिफिकेट भेजकर उत्साहवर्द्धन किया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि शिक्षक अशोक पाल सिंह प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त अभियान में पिछले कई माह से लगातार काम कर रहे हैं। वह जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा भी बीमारी से ग्रसित लोगों को जागरूक कर सरकार की योजना के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो टी.बी. बीमारी से ग्रसित हैं, उसके उन्मूलन के लिए सरकार बड़ा अभियान चला रही हैं, इसमें सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उनके द्वारा टी.बी. मुक्त अभियान में अपनी सराहनीय सेवा देने पर उनके कार्यों को सराहा गया और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ई-मेल भेजकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस पर शिक्षक अशोक पाल सिंह ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार टी.बी. मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share