ड्रग विभाग की नकली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद, फैक्ट्री संचालक फरार

रुड़की/संवाददाता
नकली दवाई बनाने वालों के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा लगातार मोर्चा खोले हुए है।
जबसे रुड़की क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा आये है, तबसे नकली दवाई बनाने वालों पर ड्रग विभाग लगातार शिकंजा कसता जा रहा हैऔर नकली दवाई बनाने वाले तथा बेचने वालों पर लगातार छापामार कार्यवाही कर रहे है।
बीती शाम ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा को सूचना मिली थी कि भगवानपुर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित अल्ट्रानेट नामके एक कंपनी है, जो कि फूड के लाइसेंस पर चल रही है और इस कंपनी में नकली दवाई बनाए जाने का काम किया जा रहा है। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर टीम के साथ बताये गए स्थान पर पहुंचे और कंपनी पर छापामार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की। देर रात्रि तक नकली दवाई बनाने वाली कंपनी में यह छापामारी चलती रही। ड्रग विभाग की टीम ने कंपनी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस कंपनी में ड्रग विभाग द्वारा पहले भी छापामार कार्यवाही की गई थी और जो अभियुक्त इस कम्पनी में नकली दवाई बनाने का काम कर रहे थे, उनको जेल भेज दिया गया था, लेकिन अब फिर से अज्ञात लोगों द्वारा इस फेक्ट्री को किराये पर लेकर नकली दवाई बनाने का काम कर रहे थे। जिसको बीती रात ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा सील कर दिया गया और कम्पनी मालिक के खिलाफ गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया गया। फिलहाल कम्पनी स्वामी फरार चल रहा है। पुलिस के द्वारा जल्द ही कम्पनी स्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share